एसएसपी रामकृष्ण साहू ने रक्षित केन्द्र में आफिसर मेस भवन जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने रक्षित केन्द्र में आफिसर मेस भवन जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार सहित अन्य पुलिस स्टाफ की उपस्थित में 08 मार्च 2025 को पुजा अर्चना कर रक्षित केन्द्र बेमेतरा परिसर में स्थित आफिसर मेस भवन के जीर्णोद्धार का उद्घाटन रिबन काट कर किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक संतोषी ग्रेस, प्रधान आरक्षक खुबचंद बघेल, पन्ना लाल सिंहा, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, अनुपमा दुबे, वर्षा चौबे, पूनम ठाकुर, रीना गायकवाड, महिला आरक्षक सरला नामदेव, गीता मरकाम, सरला भारती, निकिता वैष्णव, द्रोपती ठाकुर, केशर जहां, सुशीला ध्रुव, अमरिका पटेल, राही यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।