महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चो को न्याय व सरंक्षण दिलाए - रामकृष्ण साहू

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चो को न्याय व सरंक्षण दिलाए - रामकृष्ण साहू 

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने रक्षित केन्द्र में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का किया सम्मान 

अन्तर्राष्ट्री महिला दिवस के अवसर पर "अभिव्यक्ति" नारी के सम्मान महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं के संवैधानिक, मौलिक अधिकारो के बारे किया गया जागरूक
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के दिशा-निर्देशन पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में उन्हे जागरूक करने के उद्देश्य से बेमेतरा में "अभिव्यक्ति" योजनान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम के तहत अन्तर्राष्ट्री महिला दिवस के अवसर पर "अभिव्यक्ति" नारी के सम्मान महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं के संवैधानिक, मौलिक अधिकारो के बारे में जिले के महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो को विस्तृत जानकारी प्रदान कर एक दुसरे का अभिवादन कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
महिला दिवस मनाया - इसी कडी में रक्षित केन्द्र बेमेतरा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 08 मार्च 2025 को महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिले के महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का सम्मान किया और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हे शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 
महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियो का सम्मान - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, निरीक्षक संतोषी ग्रेस, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, अनुपमा दुबे, पूनम ठाकुर, रीना गायकवाड, महिला आरक्षक सरला नामदेव, गीता मरकाम, सरला भारती, निकिता वैष्णव, द्रोपती ठाकुर, केशर जहां, सुशीला ध्रुव, अमरिका पटेल, राही यादव एवं अन्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो का सम्मान हुआ। साथ ही इस दौरान सभी महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने एक दुसरे का अभिवादन कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह/प्रशस्ति पत्र/नगद ईनाम से पुरूस्कृत कर उनका सम्मान व उनके कार्यों की सराहना किया गया। 
              एसएसपी रामकृष्ण साहू ने उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चो को न्याय दिलाने, सरंक्षण प्रदाय करने की बात कही। महिलाओं द्वारा अपनी हुनर, काबिलियत और मजबूत इच्छाशक्ति से उस हर चुनौती का सामना सहित सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, प्रशासनिक क्षेत्र में भागीदारी के साथ-साथ क्षेत्र के विकाश में भी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई जा रही है। जिले में सभी के कार्यो में समन्वय स्थापित कर, महिलाओ एवं बच्चो को सशक्त बनाने उन्हे उचित विधिक सलाह प्रदाय करने का अपेक्षा कर सभी के सहयोग करने की बात कही। महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक उन्नति के क्षेत्र में भागीदारी, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में समुचित कार्य कर महिलाओं एवं बच्चो को न्याय दिलाने एवं अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।  
       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह ने उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो को संबोधित करते हुए कहा कि* महिला सशक्तीकरण तो तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होगी यह आत्मनिर्भरता उनमें कुछ करने का आत्मविश्वास जागृत करने में सहायता प्रदान करेगा। महिलाओं को हमेशा सकारात्मक सोच के भाव को लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। आत्मनिर्भर महिला अपने परिवार और समाज के मध्य बेहतरीन समन्वय बनाकर खुशहाल भविष्य की रचना कर सकती है। हर महिला में कोई न कोई प्रतिभा छुपी होती है, आवश्यकता है बस उसे पहचानने की और उसे लक्ष्य बनाकर कार्य कर स्वयं को प्रसन्न रखने की। साथ ही उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो को उनके संवैधानिक अधिकारों, घरेलू हिंसा से बचाव और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई।   
                डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू ने उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियो को संबोधित करते हुए कहा कि एक आत्मनिर्भर महिला जितनी स्वतंत्र होकर अपनी बात और सोच समाज या परिवार के सामने है उतना आत्मविश्वास एक आम महिला में कम होता है क्योंकि आप या तो अपने पिता या पति पर निर्भर रहती है। आत्मनिर्भर महिला को अपने परिवार और समाज में सम्मान और अपने हिसाब से जीने की आजादी मिलती है। साथ ही कहा कि इस "अभिव्यक्ति" योजनान्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराना और उनके खिलाफ हो रही हिंसा को रोकना था। जिले में महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 
         कार्यक्रम के अंत में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेरला विनय कुमार द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निरीक्षक संतोषी ग्रेस, प्रधान आरक्षक खुबचंद बघेल, पन्ना लाल सिंहा, राकेश मरावी, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, अनुपमा दुबे, पूनम ठाकुर, रीना गायकवाड, महिला आरक्षक सरला नामदेव, गीता मरकाम, सरला भारती, निकिता वैष्णव, द्रोपती ठाकुर, केशर जहां, सुशीला ध्रुव, अमरिका पटेल, राही यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।