प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2025 - त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस चौकी खण्डसरा स्टाफ द्वारा न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 57/2019, अपराध क्रमांक 791/19 धारा 294, 506बी, 323 भादवि के मामले में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी रामजी यादव पिता फिरतू यादव उम्र 36 साल साकिन बीजा थाना साजा जिला बेमेतरा को मुखबीर की सूचना पर पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी खण्डसरा प्रभारी सउनि सुरेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक शिवकुमार बंजारे, आरक्षक ऐश्वर्य सिन्हा, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।