एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा एवं नवागढ में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए जिले के नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों का किया आभार व्यक्त

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा एवं नवागढ में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए जिले के नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों का किया आभार व्यक्त 

शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतदान एवं मतगणना संपन्न कराने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा की गई थी पुख्ता तैयारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रथम चरण के लिए विकासखंड बेमेतरा एवं नवागढ क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निर्विघ्न चुनाव कार्य संपन्न कराने में जिले के नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों एवं अन्य सभी चुनाव कार्य में लगे टीम की प्रमुख भूमिका रही। एसएसपी बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025, प्रथम चरण के लिए विकासखंड बेमेतरा एवं नवागढ क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सफल मतदान एवं मतगणना के लिए जिले के नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त किया। साथ ही अन्य सभी चुनाव कार्य में लगे टीम का मनोबल बढाने के साथ ही जवानों के कार्यो की सराहना करते हुये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन का पहला चरण शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रथम चरण के लिए विकासखंड बेमेतरा एवं नवागढ क्षेत्र में 17 फरवरी 2025 को देर शाम रात तक मतदान के बात शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारी की गई थी। पूरे मतदान एवं मतगणना के दौरान कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सका। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, सुविधाओं और जागरूकता के प्रति किए गए प्रयासों ने सुनिश्चित किया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।