प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर 2 फरवरी को भिभौरी भाजपा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सुखमयी मैरिज पैलेस, पिरदा (भिभौरी) में संपन्न हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।बैठक में योगेश तिवारी ने चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी को मज़बूत करने के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्य करने की अपील की। उन्होंने भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। बैठक को पुर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत वर्मा, राहुल टिकरिहा, मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत नायक, ओमप्रकाश पांडे, देवेंद्र साहू, होलुराम साहू, मानसिंह वर्मा, नेतराम वर्मा ने संबोधित किया और मंडल के दोनों प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी और राहुल टिकहरुयां को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। बैठक में प्रमुख लोगों में ओमप्रकाश पांडे, टीलेंद्र वर्मा, भूपेंद्र टिकरिहा, रूपराम चंद्राकर, होलु राम साहु, योगेन्द्र साहु, निहाल परगनिहा, पोषण निर्मलकर, विजय प्रकाश शुक्ला, हिरवान साहू, होरीलाल साहू, राहुल यदु, तारकेश्वर निषाद, भागवत प्रसाद देवांगन, विश्राम निषाद, रवि आडिल, राजेश पांल, लखण चक्रधारी, हिरवान साहुं, निहाल परगहनियां, कमल साहू, जीतु साहुं, छत्र परगहनियां सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ