भाजपा कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मान समारोह
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - भारतीय जनता पार्टी निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 बेरला कला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह मुख्य चुनाव कार्यालय पिरदा के सुखमयी भवन में आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व भाजपा अधिकृत जिला पंचायत प्रत्याशी श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री एवं चुनाव प्रभारी (क्षेत्र-14) नरेंद्र वर्मा, भिंभौरी मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत नायक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत वर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अजय साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच भाजपा की योजनाओं को सफलतापूर्वक पहुंचाया है।
पूर्व विधायक अवधेश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक विकास की गंगा बही, जिसमें गरीबों को निःशुल्क चावल योजना जैसी कई जनहितकारी योजनाएं आज भी जारी हैं।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक योगेश तिवारी ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को एक छोटे से पौधे से विशाल वटवृक्ष बनाने का कार्य किया है। उनके अथक परिश्रम का ही यह परिणाम है कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार तीसरी बार जनसेवा कर रही है। उन्होंने हर घर स्वच्छ जल, गरीबों को आवास, महिला सशक्तिकरण हेतु निःशुल्क गैस कनेक्शन जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ की सरकार गरीबों एवं जनता के हित में कार्य कर रही है, जिसमें महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रु प्रतिमाह दिया जा रहा है। श्री तिवारी ने कहा “भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों का सम्मान करने का जो सौभाग्य मुझे मिला है, इसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। आप सभी का प्रेम, आशीर्वाद और समर्थन मेरे लिए अत्यंत मूल्यवान है। मैं हमेशा आपके हर सुख-दुःख में आपके साथ खड़ा रहूंगा।”
इस सम्मान समारोह को मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत नायक, जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत वर्मा ने भी संबोधित किया। मंच पर विशेष रूप से उपस्थित भाजपा जिला पंचायत प्रत्याशी श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी सहित यशवंत वर्मा, पोषण वर्मा, भगवती परगनिहा, मेहतर लाल साहू, जीवन लाल परगनिहा, देवसिंग साहू, बद्री परगनिहा, संदीप परगनिहा, रामेश्वर साहू, रवि आदिल, रामेश्वर देवांगन, नारायण वर्मा, डॉ. डीके. वर्मा, खिलेश्वर साहू, प्रकाश वर्मा, भोजराम चक्रधारी, घनश्याम चंद्रवंशी, कोयल राजपूत, बद्री प्रसाद तिवारी, बिमोहा वर्मा, भुलू राम वर्मा एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक पांडे द्वारा किया गया।