बेमेतरा जिले के नगरी निकाय चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत

बेमेतरा जिले के नगरी निकाय चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत  

कई नगर पंचायतों में भाजपा का दबदबा 

कलेक्टर रणबीर शर्मा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 फरवरी 2025 - बेमेतरा जिले के नगरी निकाय चुनावों के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रमुख नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद पर अपनी जीत का परचम लहराया है। कुल 10 नगरीय निकायों में संपन्न हुए चुनावों में भाजपा ने 7 निकायों में जीत दर्ज की, जबकि 3 निकायों में निर्दलीय और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। नगर पालिका परिषद बेमेतरा में विजय सिन्हा (भाजपा) ने 7913 मतों के साथ जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुमन गोस्वामी (कांग्रेस) 6783 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा नगर पंचायत बेरला, साजा, थानखम्हरिया और नवागढ़ सहित अन्य नगर पंचायतों में भी भाजपा ने बढ़त बनाई।

मुख्य नगर पंचायतों के परिणाम - 
जिले के नगरी निकाय चुनावों के परिणाम इस प्रकार हैं - 
1. बेमेतरा नगर पालिका परिषद – विजय सिन्हा (भाजपा) ने 7913 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन गोस्वामी (कांग्रेस) को 6783 मत मिले।
2. नगर पंचायत बेरला – विशाल राजदेशलहरा (भाजपा) ने 2664 मतों के साथ जीत हासिल की।
3. नगर पंचायत साजा – हिमांशु वर्मा (भाजपा) 2412 मत पाकर विजयी रहे।
4. नगर पंचायत थानखम्हरिया – अनिता चंदन अग्रवाल (भाजपा) 4177 मतों के साथ विजेता रहीं।
5. नगर पंचायत देवकर – निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश सिहोरे ने 1977 मतों के साथ जीत हासिल की।
6. नगर पंचायत परपोड़ी – भाजपा प्रत्याशी देशू राम साहू ने 1810 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
7. नगर पंचायत नवागढ़ - निर्दलीय प्रत्याशी सिद्धांत चौहान ने 3086 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। 
8. नगर पंचायत दाढ़ी – भाजपा के भारती सूरज साहू ने 2082 मतों के साथ विजय हासिल की।
9. नगर पंचायत भिंभौरी – भाजपा के संदीप परगनिहा ने 1606 मतों के साथ जीत दर्ज की।
10. नगर पंचायत कुसमी – कांग्रेस के चंद्रकांत साहू ने 2791 मतों से जीत हासिल की। 

कलेक्टर रणबीर शर्मा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न - इन चुनावों में कुल 30518 मतदाताओं ने भाजपा को समर्थन दिया, जबकि 19414 मत कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर रणबीर शर्मा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुए और सभी विजयी प्रत्याशियों को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।