मामला थाना साजा का, प्रकरण में अब भी एक और आरोपी फरार, पतातलाश जारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रार्थी पवन साहू पिता खेलू साहू उम्र 21 साल वार्ड 1 साजा थाना साजा जिला बेमेतरा ने 03.11.2024 को आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02.11.2024 को दोपहर करीबन 2 बजे गुप्ता किराना दुकान के पास 5-6 लोग खड़े थे उसी समय सुभम वर्मा, मोनू साहू व 02 अन्य आये और मेरे साथी के कालर को पकडकर जबरदस्ती अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया उसी समय अरुण यादव तथा मित्र पंकज साहू तथा राकेश, पिंटू के द्वारा छुडाने का कोसिस करने पर योगेश साहू द्वारा चाकू से अरुण यादव को मारा गया, जिससे अरूण यादव के पिठ में चोट लगा, जिसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल साजा में लाकर भर्ती किये डा. साहब द्वारा रिफर करने पर बेमेतरा ले गये फिर बेमेतरा से अस्पताल से रिफर करने पर मेकाहारा हस्पिटल रायपुर में भर्ती कर ईलाज चल रहा है कि रिपोर्ट पर थाना साजा में आरोपी के विरूद्ध अपराध सदर धारा 296, 351 (3), 115 (2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना दौरान मुर्तजरर का ईलाज संबधित दस्तावेज प्राप्त होने पर डाँक्टर साहब द्वारा ईलाज संबंधी दस्तावेज का क्युरी कराया गया क्युरी रिपोर्ट में गंभीर चोट व मृत्यु होना संभावित होना लेख किये है। प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोडी गई हैं। प्रकरण में 03.02.2025 को आरोपी सुभम वर्मा एवं ओमप्रकाश साहू ऊर्फ मोनू साहू को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में फरार आयोपियो कि पतातलाश के दौरान आज 04.02.2025 को आरोपी योगेश साहू पिता विनोद साहू उम्र 19 साल साकिन वार्ड नं. 11 साजा थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आज 04.02.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में फरार एक आरोपी की पतातलाश जारी हैं। उक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि बनवाली राम सोनकर, प्रधान आरक्षक नयनदास रात्रे, विजेन्द्र सिंह, आरक्षक अमित सिंह, राजू यादव, महिला आरक्षक सरला भारती एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।
0 टिप्पणियाँ