गणतंत्र दिवस पर एसडीओपी कार्यालय, सहित थाना/चौकी, रक्षित केन्द्र, अजाक, महिला सेल में किया गया ध्वजारोहण
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - 26 जनवरी 2025 को 76 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर पुलिस अनुविभागीय कार्यालय (SDOP) बेमेतरा में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, पुलिस अनुविभागीय कार्यालय (SDOP) बेरला में डीएसपी कमल नारायण शर्मा ने किया ध्वजारोहण।
वहीं रक्षित केन्द्र बेमेतरा व समस्त थाना/चौकी, अजाक, महिला सेल में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।