विधायक ईश्वर साहू ने 9 दिव्यांगों को किया ट्राय साइकिल का वितरण
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - विधायक ईश्वर साहू ने जन्मदिन के अवसर पर अपने निवास कार्यलय में समाज कल्याण विभाग द्वारा 9 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भेंटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी और जनउपयोगी योजना हैं, इनका प्रचार प्रसार जितना अधिक होगा उतना ही यहां के दिव्यांगों और बुजुर्गों को लाभ पहुंचेगा। इसके लिए इस योजना से संबंधित जानकारी क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाया जाए। इस कार्य में जनप्रतिनिधि भी बिना किसी भेदभाव के आमजनता की मदद करें। विधायक श्री साहू ने कहा कि सरकार शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य, कृषि विद्युत, विभाग में संचालित योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास में लगी हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता के हित के लिए तरह-तरह की योजना संचालित कर रही हैैं और इसका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पूरे मन से प्रयास में लगी हुई हैं। इसी परिपेक्ष में दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए बेमेतरा में समाज कल्याण विभाग द्वारा विधायक ईश्वर साहू के जन्मदिन के सु अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चयनित 9 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से बुलाक साहू मंडल अध्यक्ष साजा, केशव पटेल मंडल अध्यक्ष थानखम्हारिया, बिसरू साहू, महामंत्री रोहित राजपूत, मूलचंद शर्मा, हरिशंकर टावरी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, धरमचंद जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष, हनुमंत साहू, ज्वाला सिंग ठाकुर, कमल राठी, नेतराम साहू, लुकराम साहू एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता सहित समाज परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहें।
दिव्यांगों ने विधायक और विभाग का किया धन्यवाद - दिव्यांगो ने कहा कि इससे पहले हमको आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। जैसे ही केंद्र सरकार की योजना की जानकारी समाज कल्याण विभाग द्वारा हुई हम सबने तत्काल इसका फॉर्म भरा, उसके बाद हम सबका समाज कल्याण विभाग द्वारा चयनित सूची में नाम आया, जिसके बाद आज बहुत इंतजार के बाद यह साइकिल हम सबको मिल ही गई। यह बैटरी चलित ट्राई साइकिल पाकर हम सब बहुत खुश हैं। हम सभी दिव्यांगजनों के तरफ से समाज कल्याण विभाग और विधायक ईश्वर साहू का बहुत बहुत धन्यवाद करना चाहते हैैं, क्योंकि इन सबके सहयोग से हम सबको ये बैटरी चलित ट्राय साइकिल मिला हैं।