नपं अध्यक्षा शालिनी मनोज जायसवाल ने किया मितानिन दीदीयों का सम्मान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - नगर पंचायत साजा अध्यक्षा शालिनी मनोज जायसवाल द्वारा आज अपने निवास में नगर क्षेत्र के मितानिन दीदीयों का सम्मान किया गया। साथ ही अध्यक्षा श्रीमती जायसवाल ने उनके सभी के द्वारा लगातार मिल रहें सहयोग के लिये उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, जगन्नाथ साहू सहित नगर क्षेत्र की मितानिन दीदीयां उपस्थित रही।