आदर्श आचरण संहिता के तहत कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम रहेगा स्थगित

आदर्श आचरण संहिता के तहत कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम रहेगा स्थगित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के बाद जिलें में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो चुकी है। इसके तहत प्रशासनिक गतिविधियों में विशेष सावधानी बरतने और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न निर्णय लिए गए हैं। जिला प्रशासन ने आदर्श आचरण संहिता के लागू होने के चलते कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा संचालित जनदर्शन कार्यक्रम को चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक स्थगित करने का निर्णय लिया हैं।
जनदर्शन :- जिसमें कलेक्टर आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं, फिलहाल चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और आचार संहिता के पालन हेतु बंद रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार की शिकायतों और समस्याओं का समाधान प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन माध्यम या अन्य वैध विकल्पों से किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जनता से अनुरोध किया हैं कि वे इस अस्थायी स्थगन को समझें और सभी प्रशासनिक कार्यों के लिए निर्धारित वैकल्पिक प्रक्रियाओं का पालन करें। निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जनदर्शन कार्यक्रम पुनः प्रारंभ किया जाएगा। इस आदेश का उद्देश्य चुनाव के दौरान सरकारी संसाधनों और प्रभाव का उचित उपयोग सुनिश्चित करना हैं ताकि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हो सकें।