महिला समूह बेमेतरा की महिलाएं स्वरोजगार से हो रही आत्मनिर्भर

महिला समूह बेमेतरा की महिलाएं स्वरोजगार से हो रही आत्मनिर्भर 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगर पालिका बेमेतरा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा पंजीकृत झनकार महिला स्वयं सहायता समूह ने अपना पंजीयन वर्ष 2019 में योजना में किया। योजना विभाग से आवश्यक मार्गदर्शन और निर्देश का पालन समूह ने लगातार किया। शासन की योजना से लाभ पाकर समूह ने तय किया कि कोई सूक्ष्म व्यवसाय समूह के माध्यम से किया जाय और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाए। 
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना और महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से रूई बत्ती बनाने का व्यवसाय का पता चला। व्यवसाय हेतु योजनाओ के माध्यम से समूह ने मशीन क्रय करने हेतु एचडीएफसी बैंक शाखा बेमेतरा से चार लाख पचास हजार रु का ऋण प्राप्त हुआ। समूह द्वारा अपने कार्य को निरंतर कड़ी मेहनत से किया जा रहा और नियमित रूप से सभी किस्तों का भुगतान समय पर किया जा रहा है। कड़ी मेहनत से समूह को नया कार्य भी प्राप्त हो गया हैैं, जिससे उसके कुछ सदस्य श्रीराम मंदिर बेमेतरा में संचालित रसोई में भोजन बनाने का कार्य भी करने लगे हैं। शासन के योजना विभाग और जनकल्याणकारी योजनाएं के सहयोग से महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ हैं और समूह ने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर अपने महिला सदस्यों के परिवार के पालन पोषण में सहयोग प्रदान किया हैं। झनकार महिला स्व सहायता समूह की सफलता की कहानी अन्य महिलाओं और समूहों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। समूह अपने सशक्तिकरण के दिशा में अवश्य सहयोग हेतु शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ डे एनयूएलएम और महिला बाल विकास विभाग को आभार दे रहे हैं।