प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा नवागढ़ स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिलें के विकासखण्ड नवागढ़ में विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 146.70 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अरूण साव उपमुख्यमंत्री छग शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला बेमेतरा एवं दयालदास बघेल मंत्री छग शासन एवं विधायक नवागढ़ द्वारा अनुशंसित जिला बेमेतरा की अनुशंसा पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी हैं।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा नवागढ़ अंतर्गत नगर पंचायत नवागढ़ के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए उपमुख्यमंत्री अरूण साव के अनुमोदन पर 50 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, इस कार्य के लिए निर्माण एजेंसी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बेमेतरा को बनाया गया हैं। इसी तरह विधायक नवागढ़ श्री बघेल की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत बंधी में रंगमंच निर्माण कार्य के लिए 80 हजार रूपये, ग्राम खाम्ही में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत खण्डसरा में बाजार चौक के पास चबूतरा निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रूपये, ग्राम पंचायत पंचभैया के कबीर पंथी मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचभैया में सीसी रोड निर्माण 5 लाख रूपये, ग्राम मुनरबोड़ में रामायण साहू के घर से छोटकू साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये ग्राम मोहतरा (ख) में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपये, ग्राम पंचायत जंगलपुर के आश्रित ग्राम गोरखपुर में मुख्य मार्ग से रामसिंह के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपये, ग्राम मरतरा में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम मोढे़ में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम बंधी में विश्राम के घर से धनहाखार तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम कठौतिया में रामकमल के घर से हनुमान मंदिर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम बावाघठोली में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम करमतरा में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम भंवरदा में सीसी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम बिलई में सीसी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये, ग्राम उमरिया में सीसी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यो के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेमेतरा को बनाया गया है। इसी प्रकार ग्राम बिनैका में महामाया के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 40 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ को बनाया गया है। कलेक्टर ने संबंधि अधिकारी को निर्देशित किए है कि वे विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कंक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाया जावे।