एसपी बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने रक्षित केन्द्र में ली जवानों की जनरल परेड

परेड में जवानों ने टोलीवार परेड एवं विभिन्न ड्रिलों के माध्यम से अनुशासन और कौशल का किया प्रदर्शन 

एसपी ने किया बेहतर गणवेश एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहित, शासकीय वाहनों एवं संसाधनों का भी किया निरीक्षण  
बेमेतरा 13 नवंबर 2026 - रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आज पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस जवानों की जनरल परेड ली गई। इस दौरान एसपी ने परेड की सलामी ली एवं परेड का निरीक्षण किया। जनरल परेड में जिले के समस्त थाना/चौकी एवं विभिन्न शाखाओं से आए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। 
      जनरल परेड के दौरान पुलिस जवानों ने टोलीवार परेड एवं विभिन्न ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन, शारीरिक दक्षता एवं पुलिसिंग कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 
    एसपी ने जवानों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सजगता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। 
      जनरल परेड के उपरांत एसपी त्रिलोक बंसल द्वारा रक्षित केन्द्र में उपलब्ध शासकीय वाहनों, ड्राइवर टूल किट, ड्राइवर रजिस्टर एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वाहनों की वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई एवं रखरखाव का जायजा लेते हुए संबंधित वाहन शाखा प्रभारी को वाहनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा आवश्यक सुधार समय पर कराने के निर्देश दिए, ताकि पुलिस कार्यवाही एवं आपातकालीन परिस्थितियों में शासकीय वाहनों का बेहतर उपयोग किया जा सके। 
    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, रीडर-1 निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, अजय सोनकर, सत्य प्रकाश उपाध्याय, दुलेश्वर चंद्रवंशी, सुरेन्द्र मानिकपुरी, कपिल देव पाण्डेय, उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कल्पना महंत, सतवंत सिंह, निधि गुप्ता, ईश्वरी कुमारी डूप्ले, चंचल पांडेय, सहायक उप निरीक्षक विष्णु सप्रे, मोहन साहू, रेशम लाल भास्कर, शंकर सोनवानी, रघुवीर सिंह, राममिलन सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ जिले के विभिन्न शाखाओं एवं थाना/चौकी के प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 



By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ