एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर घुरसेना 06 जुआडियों से नगद 3500 रु एवं तास जप्त

थाना नांदघाट पुलिस टीम की जुआ पर कार्यवाही 
बेमेतरा 02 नवंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
       इसी क्रम में 01 नवंबर 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम घुरसेना के स्कूल के सामने मेन रोड आम जगह पर कुछ जुआडि स्ट्रीट लाईट की रोशनी में काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर नांदघाट पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 06 जुआड़ी पकड़े गए। 
   जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण दर्जकर 06 जुआडियों 01. छवि यादव पिता रामसिंह यादव उम्र 22 वर्ष, 02. महंगू बंजारे पिता गोफेलाल बंजारे उम्र 42 वर्ष, 03. दिनू विश्वकर्मा पिता नान्हूराम विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष, 04. श्यामू साहू पिता दयाराम साहू उम्र 24 वर्ष, 05. घनश्याम मात्रे पिता देवादास मात्रे उम्र 50 वर्ष, 06. रमेश निर्मलकर पिता पुनीत कुमार निर्मलकर उम्र 42 वर्ष, सभी निवासी घुरसेना थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 3500 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। 
     इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चौबे, अजय भगत, आरक्षक प्रताप सिंह यादव, आकाश सिंह, मुकेश माहिरे, रूपेन्द्र वर्मा, कमलेश ध्रुव सहित थाना नांदघाट के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 




By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ