सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के वार्ड 18 बाजार पारा में आँगन मिलन एवं नेवता भोज का आयोजन
बेमेतरा 02 अक्टूबर 2026 - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 18 बाजार पारा में आँगन मिलन एवं नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
सेवा, सम्मान और अपनत्व ही समाज की असली ताकत
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि सेवा केवल किसी एक दिन या अवसर तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जरूरतमंदों और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़े रहना ही सच्ची सेवा है। आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो बच्चों, माताओं और परिवारों के बीच रहकर निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण, सम्मान और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। आँगन मिलन जैसे कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और आपसी भाईचारे तथा अपनत्व को बढ़ावा देते हैं।
नेवता भोज एवं सम्मान का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान नेवता भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान करते हुए उनके सेवाभावी कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया।
सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना प्राथमिकता
अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना भी हमारी प्राथमिकता है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और सहयोग पहुंचे, इसी भावना के साथ आगे भी ऐसे जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में रहीं उपस्थिति
कार्यक्रम में सभापति विकास तम्बोली, निशा चौबे, सावित्री रजक, परमिला साहू, कार्यकर्ता संयोगिता चौबे, सहायिका हेमलता यादव, सनत साहू, ओजस्वी दुबे, किरण बंछोर, गीता डगर, जमोत्री लहरे, संता साहू, चुनिंता वर्मा, निर्मला सिन्हा, कीर्ति ढीमर, भारती यादव, दशरथ सिंह, भुनेश्वरी ढीमर, सरिता यादव, तुलसी साहू, रंजू साहू, हेमलता निर्मलकर, हेमलता साहू, यामिनी ढीमर, रेवती यादव, पूर्णिमा उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ