संस्कृत का संबंध विज्ञान कंप्यूटर और रक्षा से - प्राचार्य श्याम सिंह

संस्कृत हैं देव भाषा, जिसमें रचती बसती हैं देवों की वाणी - पूर्व प्राचार्य देवघर कुमार देवांगन 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव के संस्कृत सप्ताह दिवस में बताया गया जानकारी व महत्व 
बेमेतरा 02 सितंबर 2026 - जिलें के बेरला ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव में 31अगस्त 2026 को संस्कृत सप्ताह दिवस विद्यालय के प्राचार्य श्याम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संस्कृत व्याख्याता डीआर साहू द्वारा संस्कृत सप्ताह दिवस 25 से 31अगस्त तक विभिन्न क्रियाकलाप के माध्यम से मनाए जाने का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

संस्कृत भाषा की विभिन्न प्रस्तुतियां 
संस्कृत भाषा में स्वपरिच - नोमिता साहू, श्लोकपाठ - अहिल्या निषाद लक्ष्मी चॉदनी, निबंध - नीमा निषाद, संस्कृत समुह गीत - टिकेश्वरी चॉदनी ललिता लक्ष्मी शारदा निषाद, वार्तालाप - भारती निषाद दिव्या यादव, भाषण - रिया साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया। 

संस्कृत भाषा का संबंध विज्ञान, कंप्यूटर, रक्षा से जुड़ा 
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्राचार्य ने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन भाषा है जिसका संबंध विज्ञान, कंप्यूटर, रक्षा से जुड़ा हुआ है एवं केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में पढ़ा एवं बोला जाता है। संस्कृत भाषा की प्राचीनता, समृद्धता और वर्तमान समय की उपयोगिता में संस्कृत भाषा हम सबको नैतिक महत्व सीखाती है।

संस्कृत हैं देव भाषा, जिसमें रचती बसती हैं देवों की वाणी 
विद्यालय के पूर्व प्राचार्य देवघर कुमार देवांगन ने कहा संस्कृत देव भाषा है, देवों की वाणी इस भाषा में रचती बसती है। प्राचीन काल से जन सामान्य की सरल, सुबोध और सरस भाषा है, यह हमें संस्कार और सद्गुणों की शिक्षा प्रदान करने वाली अमृतमयी भाषा है। शासन प्रशासन द्वारा इनका संवर्धन व संरक्षण व्यापक स्तर पर किया जाना चाहिए। 

कार्यक्रम में उपस्थिति 
संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम में व्याख्याता श्याम सुंदर साहू, दौलत राम साहू, हरीश कुमार साहू, भीष्म देव साहू, डीजी रानी साहू, पूर्णिमा साहू, तुलसी साहू, गुमान यादव, भूपेंद्र सिन्हा छात्रसंघ अध्यक्ष चिंताराम पटेल, उपाध्यक्ष पूर्णिमा निषाद, लक्ष्मी नारायण साहू, आकाशी यादव, रोशनी और पूर्णानंद के नेतृत्व में छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यालय कर्मचारी बिशेसर निषाद, भीषम साहू, नंदरानी आदि उपस्थित रहे। 

प्रतिभागियों को प्रतिक चिन्ह से सुशोभित एवं सम्मानित 
संस्कृत सप्ताह समापन कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता हिमाचल प्रसाद साहू द्वारा किया गया तथा विद्यालय के सौजन्य से सभी प्रतिभागियों को प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सुशोभित एवं सम्मानित किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ