पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया एसी बस का शुभारंभ

ओम साई राम टूर एंड ट्रैवल ने बेमेतरा में शुरु की एसी लग्जरी बस की सेवा, संचालक महानंद यादव को दी बधाई 
बेमेतरा 16 सितंबर 2026 - ओम साई राम टूर एंड ट्रैवल के संचालक एवं मालिक महानंद यादव जी की नवनिर्मित एसी लग्जरी बस का पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया। 
     इस अवसर पर आशीष छाबड़ा ने महानंद यादव को नवीन बस के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यवसाय के क्षेत्र में नई पहल और विस्तार रोजगार एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह नई एसी लग्जरी बस यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। 
    उन्होंने कहा कि महानंद यादव की मेहनत, लगन और व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने की सोच सराहनीय है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि ओम साई राम टूर एंड ट्रैवल निरंतर प्रगति करे और सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी महानंद यादव को नवीन बस के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा यात्रियों के लिए बेहतर एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ