किचन गार्डन का लाभ बच्चों को देने शिक्षकों की पहल
पूर्व वर्ष की बागवानी को असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर पहुंचाई थी नुकसान
बेमेतरा 24 अगस्त 2026 - जिलें के शासकीय प्राथमिक शाला आंदू के परिसर में शिक्षक आशीष वर्मा, वीरेंद्र बन्छोर एवं अनीश दास मानिकपुरी ने पहल करके पूर्व में बनाए गए बागवानी स्थल पर किचन गार्डन का निर्माण किया है। शिक्षकों ने 51 नग मिर्ची के पौधे लगाए, साथ ही साथ तीन नग आम के पौधे, धनिया एवं मेथी के पौधों के लिए बीजरोपण किया।
किचन गार्डन का लाभ बच्चों को देने शिक्षकों की पहल
शिक्षकों ने बताया कि पूर्व में बनाए गए बागवानी को ग्राम के असामाजिक तत्वों ने उजाड़ दिया था, इस वर्ष बच्चों को अपने स्कूल के किचन गार्डन से हरी साग सब्जी मिल सके, इसके लिए शिक्षकों की ओर से एक पहल की जा रही है। जिससे किचन सेड स्थल के समीप ही किचन गार्डन का निर्माण किया गया है।
भविष्य में और भी किए जाएंगे रोपित
शिक्षकों ने बताया कि निकट भविष्य में और भी साग सब्जी के पौधे रोपित किए जाएंगे। बच्चों को निकट भविष्य में पौष्टिक सब्जी मिल सके इसके लिए शिक्षकों ने भाजी के बीज रोपण किए जाने की बात भी की है।
असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर पहुंचाई थी नुकसान
शाला के शिक्षक आशीष वर्मा ने बताया कि पूर्व वर्ष में भी इस तरह की पहल की गई थी, जिसका फायदा बच्चों को मिला था, किंतु घेरे के अभाव एवं पानी की कमी के चलते तथा स्कूल अवकाश के समय असामाजिक तत्वों के द्वारा किचन गार्डन एवं बागवानी में तोड़फोड़ कर दी जाती है, जिससे इस महती योजना को नुकसान पहुंचता है।
बच्चें देखरेख कर जुड़ते हैं प्रकृति से
शिक्षक ने बताया कि बागवानी एवं किचन गार्डन की देखरेख स्कूल के विद्यार्थी ही करते हैं, जिससे न केवल बच्चों में किचन गार्डन के प्रति उत्सुकता एवं जागरूकता पैदा होती है। कहीं ना कहीं बच्चे प्रकृति के समीप भी होते हैं, इससे सीखो और करके सीखों की अवधारणा से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। बच्चों में श्रम के प्रति सम्मान स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता विकसित हो इस कारण से यह पहल की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ