नपा बेमेतरा के पीआईसी में विकास एवं जनहित के 14 विषयों पर चर्चा कर लिया गया निर्णय
बेमेतरा 06 अगस्त 2026 - नगर पालिका परिषद बेमेतरा की पीआईसी बैठक नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में नगर विकास एवं जनहित से जुड़े 14 महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। इन निर्णयों से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।
जनहित, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ नगर के समग्र उत्थान हेतु नगर पालिका परिषद निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सभापति पंचू साहू, गौरव साहू, विकास तम्बोली, आकिब मलकानी, राजकुमार खांडे, नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा, इंजीनियर भोला पटेल, मिश्रा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ