जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने नवनियुक्त आदिवासी जिलाध्यक्ष को दी बधाई

बेमेतरा 31 जुलाई 2026 - बेमेतरा आदिवासी कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरित ध्रुव ने आज जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के कार्यालय में जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा से स्नेहिल भेंटकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाओं के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त किया। 
  इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष से संगठन की मजबूती, आदिवासी समाज के हितों तथा कांग्रेस की जन हितकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। 
         जिस पर जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं सक्रिय कार्यशैली से आदिवासी कांग्रेस को नई ऊर्जा और संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी तथा आदिवासी समाज की आवाज को और अधिक प्रभावी ढंग से बुलंद करने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। आपके स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार। आपके सफल, जनसेवापूर्ण एवं गौरवशाली कार्यकाल हेतु पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ