एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर एएसपी डॉ. हरीश यादव ने थानावार ईआरव्ही के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ली महत्वपूर्ण बैठक
डायल-112 सेवा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश
त्वरित रिस्पांस, संवेदनशील व्यवहार एवं बेहतर समन्वय पर दिया विशेष जोर
बेमेतरा 27 अगस्त 2026 - छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी डायल-112 ईआरवी योजना के अंतर्गत आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में डायल-112 सेवा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने थानावार नियुक्त ईआरव्ही (डायल-112 सेवा) के अधिकारी एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक के दौरान एएसपी डॉ. हरीश यादव ने डायल-112 के माध्यम से प्राप्त होने वाले आपात कालीन कॉल पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिस्पॉन्स टाइम पर विशेष ध्यान देने, घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही, ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में ईआरव्ही स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। आपातकालीन कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, पीड़ितों को समय पर सहायता प्रदान करने तथा जनसुरक्षा से संबंधित मामलों में समन्वय एवं सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
ईआरवी वाहनों में ड्यूटी के दौरान कर्मी सतर्कता, जिम्मेदारी एवं बेहतर समन्वय के साथ करें कार्य
एएसपी डॉ. हरीश यादव ने कहा कि नवीन तकनीक से सुसज्जित ईआरवी वाहनों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपात स्थितियों में शीघ्र सहायता उपलब्धता से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस सहायता व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने ड्यूटी के दौरान सतर्कता, जिम्मेदारी एवं बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
बेमेतरा पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक आधारित त्वरित पुलिसिंग व्यवस्था को सशक्त बनाने एवं आम नागरिकों को सुरक्षित, भरोसेमंद एवं समयबद्ध पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था एवं जनविश्वास दोनों और अधिक मजबूत हो सकें।
बेमेतरा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी अथवा किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच 112 नंबर डायल करें। बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर डायल 112 सेवा से सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक पोषण साहू, आरक्षक अगमदास मानिकपुरी, दीपक डहेर, प्रदीप ठाकुर, लालचंद भारती, संजय साहू, सुरेश साहू, छन्नू टंडन, दिनेश निषाद, मोती लाल जायसवाल, दीपक ठाकुर, संदीप गायकवाड, धामचंद बंजारे, सुरेन्द्र जांगडे, डायल 112 सेवा वाहन बेमेतरा के वाहन प्रभारी निशांत ध्रुव, डायल 112 सेवा चालक लोभन सिन्हा, दिनेश चौहान, ओमप्रकाश गायकवारड, दीपक गुप्ता, सुमन साहू, पंकज देवांगन, संजय दिव्य, संजय साहू, सोमेश कुमार, रवि साहू, शुभम यादव, कामदेव चंद्राकर, संतोष दुबे, अनिल मनहर, दिनेश कुमार, उमेश कुमार, किशोर कुमार, पोषण राजपूत, भीखम धु्रव, नीलकमल सोनकर, भुनेश्वनर सिन्हा, दिनेश साहू, यतीष कुमार, दीपक साहू, पीलेश्वर निर्मलकर, मुकेश वर्मा, सियाराम साहू सहित अन्य डायल 112 सेवा के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ