बकरी चोरी के दो प्रकरणों में एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सायबर सेल, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी
विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स, एनडीपीएस एक्ट जैसे आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त शातिर चोर मनीष पटेल बेमेतरा जिले के बकरी चोरी प्रकरण में गिरफ्तार
बेमेतरा 05 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं साइबर सेल, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, चौकी देवरबीजा की संयुक्त टीम ने बकरी चोरी के दो प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में आरोपी मनीष कुमार पटेल के कब्जे से चोरी के 05 नग बकरी, बकरा कीमती 20000 रूपये, 01 नग लोहे का सब्बल, 02 नग मोबाईल, घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 10 एन 7266 कीमती लगभग 300000 रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 326000 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया है।
प्रार्थी उत्तम यादव पिता देवराम यादव उम्र 35 वर्ष निवासी पदमी चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.07.2026 को पिताजी देवराम यादव द्वारा 14 नग बकरी, बकरा को चराकर शाम करीबन 05 बजे घर लाकर कोठे में रखे थे, दिनांक 26.07.2026 के सुबह करीबन 04:30 बजे मेरे पिताजी मुझे जगाकर बताये कि रात्रि में हमारे घर कोठा का दीवाल को तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर कोठा में रखे 14 नग बकरी बकरा को चोरी कर ले गया है, यह बताने पर जाकर अपने कोठा को देखा तो कोठा का दीवाल टुटा हुआ था 14 नग बकरी बकरा नही था, रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा हमारे घर कोठा का दीवाल तोड़कर कोठा में रखे 09 नग बकरी, 05 नग बकरा कुल 14 नग बकरी, बकरा जुमला कीमती 49000 रुपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 13.04.2026 को प्रार्थी महेन्द्र यादव उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड न. 02 मानपुर थाना व जिला बेमेतरा द्वारा थाना उपस्थित आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि दिनांक 12.04.2026 को शाम के समय अपनी सभी बकरा बकरियों को चराकर शाम करीबन 05 बजे वापस घर के बाहर खुला स्थान में प्रतिदिन की तरह छोड़ दिये थे, जिसे रात्रि 09 बजे कोठा के अंदर कर दिये थे तथा रात्रि में सभी परिवार सहित खाना खाकर सो गये थे, सुबह करीबन 05 बजे हम सभी सो कर उठे तो देखें कि घर के बाहर से कोठा के ईंट का दीवाल टूटा हुआ था, तब कोठा अंदर जाकर देखे तो 50 नग बकरा बकरियों में से कुल 15 नग छोटा बड़ा बकरी जिसमें से 03 नग काला रंग की बकरी, 05 नग सफेद रंग की बकरी, 04 नग खैरी बकरी, 03 नग लाल खैरी बकरी कुल कीमती करीबन 45000 रूपये का नहीं था, जिसे आसपास ढूंढे कहीं नहीं मिला, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 13.04.2026 के रात्रि करीबन 12:10 बजे से सुबह 05 बजे के मध्य घर कोठा के दीवाल को तोड़कर अंदर घुसकर 15 नग बकरियों को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान जरिये मुखबिर सूचना पर संदेही आरोपी मनीष कुमार पटेल उम्र 25 वर्ष निवसी मगरपारा बिलासपुर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपना अपराध करना स्वीकार किया।
पुछताछ करने पर पता चला कि इसके पास काला रंग का महिन्द्र एक्स यू.वी. क्रमांक CG 10 एन 7266 वाहन है, जिसमें अपने साथी सबीर खान, निजाम ऊर्फ राजा खान, मुकेश यादव के साथ अपने वाहन में 25.07.2026 को बिलासपुर से रात्रि में बकरी चोरी करने ग्राम पदमी पहुचकर बकरी कोठा के दिवाल को सब्बल से छेदकर 14 नग बकरी छोटा, बडा अपने साथियों के साथ चोरी कर अपने वाहन में पीछे भरकर बिलासपुर ले जाना तथा
अप्रैल माह में अपने उक्त वाहन से अपने साथियों के साथ बेमेतरा के पास ग्राम मानपुर में ईट का दिवाल को तोडकर 15 नग छोटा, बडा बकरी चोरी कर ले जाना। उक्त बकरियों को किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच कर सभी ने आपस में प्राप्त राशि 40 हजार रूपये को बाटना और अपने हिस्से का 10 हजार रूपये को खर्च करना।
दिनांक 25.07.2026 को ग्राम पदमी में चोरी किये गये बकरियों में से सबीर खान, निजाम ऊर्फ राजा खान, मुकेश यादव के हिस्से में 03-03 बकरीया मिला और इसे स्वयं का वाहन होने के कारण 02 बकरीया अलग से दिया गया। इसे कुल 05 नग बकरा, बकरी मिला। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी हैं।
आरोपी मनीष कुमार पटेल के कब्जे से चोरी गये में से 05 नग बकरी, बकरा कीमती 20000 रूपये, 01 नग लोहे का सब्बल, 02 नग मोबाईल, घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 10 एन 7266 कीमती लगभग 300000 रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 326000 रूपये को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड -
आरोपी मनीष पटेल के विरूद्ध जिला बिलासपुर, महासमुंद, कबीरधाम, रायगढ एवं सक्ती जिले के थाना हीर्री, सिंघोडा, पंडरिया, कबीरधाम, सरिया एवं सारागांव में चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस के लगभग 06 मामले दर्ज हैं।
प्रकरण में आरोपी मनीष कुमार पटेल पिता गेंदराम उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 13 मरार गली ताला पारा बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर को आज दिनांक 05.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक अनंत कोठारी, अवधेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सायबर सेल टीम प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जय किशन साहू, मुकेश माहिरे, रेखन साहू, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं चौकी देवरबीजा से आरक्षक शिव कुमार सेन, रवि साहू सहित साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, चौकी देवरबीजा की संयुक्त टीम के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ