एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश
बेमेतरा 29 जुलाई 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में विगत दिनों बेमेतरा पुलिस को सुचना मिली कि कुछ युवको द्वारा बेमेतरा चौपाटी में उपद्रव करने व शांति भंग किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर बेमेतरा पुलिस युवको की पता तलाश कर कार्यवाही की गई।
जांच में 01. सिनू देवांगन निवासी बिजली आफिस के पीछे बेमेतरा, 02. जसन सिंग नथ निवासी पंजापीपारा बेमेतरा, 03. निलेश यादव निवासी कचहरीपारा बेमेतरा द्वारा शांति भंग किए जाने की पुष्टि हुई। सिनू देवांगन, जसन सिंग नथ, निलेश यादव समझाइश देने के बावजूद उनके उग्र व्यवहार तथा पुनः विवाद उत्पन्न करने की आशंका को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध धारा 170 तथा धारा 126, 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
आरोपी 01. सिनू देवांगन पिता दिनेश देवांगन उम्र 18 वर्ष निवासी बिजली आफिस के पीछे बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा, 02. जसन सिंग नथ पिता रंजित सिंग नथ उम्र 18 वर्ष निवासी पंजापीपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा, 03. निलेश यादव पिता फेरहा यादव उम्र 19 वर्ष निवासी कचहरीपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि भानुप्रताप पटेल, प्रधान आरक्षक अनंत कोठारी, आरक्षक इन्द्रजीत पाण्डेय, सौरभ सिंह सहित समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ