एसपी बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सिंघौरी वार्ड में हुए चोरी मामले में घटना स्थल का किया निरीक्षण

माल, मुल्जिम पता तलाश कर आरोपियों को पकड़ने हेतु किए विशेष टीम गठित 

घटना - सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिंघौरी वार्ड के घर में 5.60 लाख के गहने व नगद की चोरी 

एसपी के गस्त, पेट्रोलिंग के निर्देशो पर नहीं दिखाई गंभीरता, सभी ऑफिस होने के बाद चोरी की घटना होना से कार्यप्रणाली व व्यवस्था पर उठे सवाल 

शहर में चोरी की घटना से शहर व जिलेंवासी स्तब्ध, जिला मुख्यालय का यह हाल तो ग्रामीण क्षेत्रों का क्या 
बेमेतरा 23 जुलाई 2026 - बेमेतरा जिले के थाना थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 22 जुलाई 2026 को प्रार्थी पवन शाह उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 सिंघौरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा 21 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 के मध्यरात्रि 02:42 बजे से 02:53 बजे के मध्य मेरे घर के हाल के दरवाजा के कुंडी को तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी अंदर रखे सोने, चांदी के जेवरात पुरानी इस्तेमाली कुल कीमती करीबन 460000 रूपये एवं नगदी रकम 100000 रूपये जुमला कीमती 560000 रूपये को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध सदर धारा 305 (क), 331(4),3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
     उक्त घटना की सूचना वरिष्ट अधिकारियों को मिलने पर मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना/सायबर सेल स्टाफ के साथ बेमेतरा के वार्ड नंबर 12 सिंघौरी प्रार्थी के मकान पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान एसपी बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने घटना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा और साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम गठित की गई है। 
      थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा और साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम द्वारा घटना में चोरी गए माल की बरामदगी तथा आरोपियों की पतासाजी के लिए तकनीकी एवं पारंपरिक दोनों माध्यमों से जांच की जा रही है। एसपी बेमेतरा ने टीम को त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। 

शहर में चोरी की घटना से शहर व जिलेंवासी स्तब्ध, उठे सवाल 
जिला मुख्यालय व शहर में चोरी की घटना से शहर व जिलेंवासी स्तब्ध हैं। उनके द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली, व्यवस्था, गस्त, पेट्रोलिंग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय में एसपी ऑफिस, कंट्रोल रूम, सिटी कोतवाली, रक्षित केंद्र, साइबर सेल सभी मौजूद हैं, उसके बाद भी शहर में चोरी होना लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। 

एसपी के निर्देशों को लिया गया हल्के में 
एसपी बेमेतरा के हर मीटिंग व निरीक्षण में बार बार गश्त व पेट्रोलिंग पर ध्यान देने व लगातार करने के निर्देश दिए जाते हैं, उसके बाद भी इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके कारण यह घटना हुई। शहर की यह चोरी की घटना अब पुलिस प्रशासन की नाक का सवाल बन गया हैं, जिसको जल्द समाधान कर चोरों को पकड़ कर चोरी की रकम व गहने की बरामदगी आवश्यक हो गई हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ