डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

बेमेतरा 25 जुलाई 2026 - डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में विद्यार्थियों के बौद्धिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं पास्को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं जागरूकता का उत्कृष्ट परिचय दिया। 
      वाद-विवाद प्रतियोगिता में कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए "प्लास्टिक पैकेजिंग पर प्रतिबंध" विषय निर्धारित किया गया, जबकि कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने "कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) के लाभ एवं हानि" विषय पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में तार्किक तर्क रखते हुए अपनी अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास तथा विषय की गहन समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता एवं तार्किक चिंतन का विकास हुआ। 
   इसके पश्चात विद्यालय में पॉस्को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं को अलग-अलग समूहों में बैठाकर उनकी आयु के अनुरूप पॉस्को अधिनियम, व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे एवं बुरे स्पर्श (गुड़ टच व बेड टच), साइबर सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना की जानकारी तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को देने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति सदैव सजग एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। 
    विद्यालय के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने जानकारी में बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करती हैं, वहीं पॉस्को जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। 
     कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ललित देवांगन, अकलेश पटेल, अनिल चंद्रवंशी, गोविन्द साहू, अजय सेन, आयुषी जैन, विमल साहू, राजा तंतुवाय, अभिषेक दुबे, संदीप कुमार, रेणुका पटेल, साक्षी शर्मा, ऐश्वर्य देशमुख, ममता चंद्राकर, गायत्री सिन्हा, वर्षा वैष्णव, शोभारानी साहू, अनिल कुमार, प्रकाश भोई, प्रीति यादव, प्रांजलि ठाकुर, आर्या निधि, लेखनी चंद्राकर, भुनेश्वरी चंद्राकर, नीलमणि, यामिनी साहू, भारती भट्ट, कैलाश सिंह, भारती बंजारे, रुद्राभिषेक सोनी, कुसुम साहू, सुखदेव साहू, रूखमणी चंद्राकर, रामेश्वरी चंद्राकर, युवराज चंद्राकर, नरेश साहू, विजय कुमार चंद्राकर, कुंती यादव आदि सभी ने विद्यालय के कार्यक्रम के सराहना किए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ