डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म : भिभौरी में भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
बेमेतरा 30 जून 2026 - भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए सोमवार 29 जून को बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के भिभौरी में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को डीएलपी पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी। डिजिटल माध्यम से संगठनात्मक प्रशिक्षण की प्रक्रिया समझाई।
भाजपा ने संगठन को डिजिटल रूप से अधिक मजबूत बनाने के लिए मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल लर्निंग ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। अभियान की शुरुआत 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर हुई थी। यह 6 जुलाई को उनकी जयंती तक चलेगा।
प्रोग्राम प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में तकनीक संगठन की जरूरत बन चुकी है। भाजपा ने कार्यकर्ताओं के सतत प्रशिक्षण और वैचारिक विकास के लिए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म तैयार किया है। प्लेटफॉर्म से कार्यकर्ता कभी भी, कहीं से भी संगठन की नीतियों, विचारधारा, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं।
प्रशिक्षण में डीएलपी पोर्टल पर पंजीयन, लॉगिन, ऑनलाइन पाठ्यक्रम, मूल्यांकन, प्रमाणपत्र लेने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही इसके उपयोग पर जोर दिया गया।
भिभौरी मंडल के प्रभारी हर्षवर्धन तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा होगी। सफल होने वालों को डिजिटल लर्निंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसे भविष्य में संगठन में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण माना जाएगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप परगनिया, महामंत्री देवदत्त साहू, उत्तम देवांगन, वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत वर्मा सहित शक्ति केंद्र के प्रभारी उपस्थित रहे।
चार विषयों पर प्रशिक्षण
डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के मंडल प्रभारी निशा चौबे ने बताया कि कार्यकर्ताओं को चार प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें भाजपा की संगठनात्मक व्यवस्था, पार्टी की विचारधारा, संविधान और संगठनात्मक कार्यप्रणाली के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शामिल है।
ऑनलाइन परीक्षा के बाद डिजिटल सर्टिफिकेट
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। परीक्षा में सफल होने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से डिजिटल लर्निंग सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। संगठन में आगे की जिम्मेदारियों और अवसरों के लिए इस प्रमाण पत्र को महत्वपूर्ण माना जाएगा।
0 टिप्पणियाँ