एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर बेमेतरा पुलिस ने 72 घंटे में 16 कोचियों पर कार्यवाही कर 217 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम 3210 रु किया जब्त

वहीं 72 घंटे में ही जिले में आम जगहों पर शराब पीने व पिलाने वाले 10 लोगों पर धारा 36 (च) एवं (सी) पर कार्यवाही 

बेमेतरा पुलिस ने अवैध शराब पर कार्यवाही कर खोली आबकारी विभाग की पोल, अब आबकारी विभाग की कार्यवाही का इंतजार 
बेमेतरा 28 जुलाई 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी विनय कुमार, श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
   इसी क्रम में 72 घंटे में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी थाना बेमेतरा, नवागढ़, नांदघाट, बेरला, खम्हरिया, दाढी, चंदनू एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा, खण्डसरा, मारो, संबलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम भैंसामुंडा के संजय साहू पेट्रोल पंप के सामने बीजा रोड किनारे ग्राम देवरबीजा, उमेश ढीमर शासकीय स्कूल के पास ग्राम मोहभट्ठा, विष्णु प्रसाद साहू अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर लोगों को शराब बिक्री, शमशान घाट के पास ग्राम बेरा तालाब रोड, नगर पंचायत कुसमी के तालाब, नवागढ से मुंगेली मुख्य मार्ग में धान मंडी के पास रोड किनारे ग्राम झाल, पुल के पास ग्राम खपरी में, फुड पार्क बंद काम्पलेक्स के सामने चंदनू, दाढी से घोरेघाट रोड ईट भट्ठी के सामने एवं ग्राम कोहडिया, पुराना शराब भट्ठी के पास ग्राम कांपा, चौकी मारो, तरपोंगी तिराहा के पास, ग्राम नांदघाट एवं नेशनल हाईवे रायपुर बिलासपुर, मार्ग शिवनाथ नदी पुल के नीचे ग्राम नांदघाट, पेट्रोल पंप के पीछे ग्राम नांदघाट, संबलपुर नांदघाट रोड किनारे ग्राम अमोरा पुल के पहले उक्त सभी जगह पर रेड कार्यवाही कर 16 आरोपियों को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
      जिसमें थाना बेमेतरा, नवागढ़, नांदघाट, बेरला, खम्हरिया, दाढी, चंदनू एवं चौकी कंडरका, देवरबीजा, खण्डसरा, मारो, संबलपुर में 16 प्रकरण में 16 आरोपियों 01. संजय साहू उम्र 26 वर्ष निवासी भैंसामुड़ा पुलिस चौकी देवरबीजा, 02. उमेश ढीमर उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 मोहभट्ठा, 03. विष्णु प्रसाद साहू उम्र 64 वर्ष निवासी बालसमुंद, 04. खेमराज साहू उम्र 59 वर्ष निवासी बैजलपुर 05. मन्नू यदु उम्र 43 वर्ष निवासी बेरा पुलिस चौकी खण्डसरा, 06. सीताराम साहू उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 कुसमी थाना बेरला, 07. विनोद अहिरे उम्र 34 वर्ष निवासी मोतिमपुर थाना नवागढ, 
08. घनश्याम यादव उम्र 29 वर्ष निवासी खपरी थाना नांदघाट, 09. कोमल यादव उम्र 46 वर्ष निवासी आंदू थाना चंदनू, 10. किशन डेहरे उम्र 50 वर्ष निवासी सुखाताल थाना दाढी, 11. मुकेश वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी कोहडिया चौकी कंडरका थाना बेरला, 12. सुभाष टंडन उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 08 मारो, 13. चम्मन यादव उम्र 28 वर्ष निवासी मउ थाना चंदनू, 14. थान सिंग बघेल उम्र 18 वर्ष निवासी लिमतरा थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार, 15. हरीश निषाद उम्र 32 वर्ष निवासी तरपोंगी थाना नांदघाट, 16. रामेश्वर साहू उम्र 23 वर्ष निवासी मल्दा नांदघाट जिला बेमेतरा में कुल 16 प्रकरण में 16 आरोपियों (कोचियों) के कब्जे से 217 पौवा देशी प्लेन/मसाला/अंग्रेजी शराब (39060ml) कीमती लगभग 20200 रूपये, बिक्री नगदी रकम 3210 रुपये, कुल जुमला 23410 रूपये को धारा 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। 
     इसी क्रम में थाना दाढी, परपोडी, खम्हरिया साजा एवं चौकी मारो, संबलपुर में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिने की सुविधा उपलब्ध कराने का 10 प्रकरण में 10 आरोपी 01. सोहन साहू उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 मारो चौकी मारो, 02. बरातु यादव उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 मारो चौकी मारो, 03. रोशन बांधे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 मारो चौकी मारो, 04. जमीर खान उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं. 02 परपोडी, 05. संतु सिन्हा उम्र 50 वर्ष निवासी खम्हरिया, 06. ललित सिन्हा उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं. 09 खम्हरिया, 07. मदन लाल भारती उम्र 50 वर्ष निवासी भरदा चौक कंडरका, 08. मनीष सिन्हा उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 साजा, 09. शिवकुमार साहू उम्र 50 वर्ष निवासी चार्ड नं. 09 साजा थाना साजा, 10. गजेन्द्र बांधे उम्र 20 वर्ष निवासी रवेली जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। 
   उक्त कार्रवाई में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ