आम नागरिक करें यातायात नियमों का पालन - बेमेतरा पुलिस
बेमेतरा 16 जुलाई 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी व यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए समस्त थाना/चौकी एवं यातायात पुलिस बेमेतरा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 15 जुलाई 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 36 हजार 8 सौ रुपये का समन शुल्क लिया गया।
अभियान के दौरान नो-एंट्री, तेज गति, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, परमिट शर्तों का उल्लंघन, मॉडिफाइड साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
15 जुलाई 2026 को थाना बेमेतरा में 02 चालान में 02 वाहन चालक, थाना नांदघाट में 22 चालान में 22 वाहन चालक, चौकी कंडरका में 05 चालान में 05 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा में 07 चालान में 07 वाहन चालक कुल 36 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें तेज गति, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, आदेश का अवहेलना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, घातक स्थिति में वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश न करना, वाहन चलाते समय मोबाईल से बात करना तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 36 प्रकरण में 11800 रूपये समन शुल्क लिया गया।
उक्त कार्रवाई के दौरान थाना एवं चौकी प्रभारी, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक जाहिर खान सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
अपील - बेमेतरा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
0 टिप्पणियाँ