गौवंश तस्करी - कत्लखाना ले जाने हेतु 03 गौवंश के परिवहन की सूचना पर गौ सेवकों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

थाना थान खम्हरिया पुलिस टीम ने गौवंश तस्करी पर सख्त कार्यवाही करते हुए 03 नग गौवंश, प्रयुक्त वाहन जप्त कर 02 आरोपी कुंवर सिंह साहू व मुकेश घृतलहरे गिरफ्तार 
बेमेतरा 28 जुलाई 2026 - प्रार्थी केशव चौहान उम्र 41 वर्ष निवासी देवरबीजा पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा ने अपने साथी गौवंश सेवको के साथ रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26.07.2026 के सुबह 05-06 बजे के आसपास मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेरा से भैस लोड होकर थान खम्हरिया रास्ते में जा रहा है तो वह ग्राम भुषंडी के पीलू पटेल के घर के पास संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 15 DG 9753 को रोककर पूछताछ करने पर वाहन मे 02 भैंस, 01 पडवा को बिना चारा पानी के ठूस ठूस कर निर्दयता पूर्वक भरकर कत्लखाना ले जाना बताया, चालक से पूछने पर अपना नाम कुंवर सिंह साहू निवासी थान खम्हरिया को वाहन समेत थाना थान खम्हरिया लाया गया एवं मुकेश घृतलहरे मवेशी मालिक है और पूर्व मे भी इसका शिकायत मिला है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा छ.ग. कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
     उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.)ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया। 
      प्रकरण में विवेचना के दौरान वाहन चालक कुंवर सिंह साहू निवासी थान खम्हरिया एवं मुकेश घृतलहरे निवासी बेरा से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। 
     प्रकरण में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 15 DG 9753 एवं 03 नग गौवंश को जप्त किया गया। 
        आरोपी 01. कुंवर सिंह साहू पिता स्व. झुकुराम साहू उम्र 43 वर्ष निवासी थान खम्हरिया, 02. मुकेश घृतलहरे पिता धरमी घृतलहरे उम्र 35 वर्ष निवासी बेरा पुलिस चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा को दिनांक 27.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। 
   इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, प्रधान आरक्षक विनोद पात्रे, सुरेंद्र तिवारी, आरक्षक मुकेश कुमार चंद्रवंशी, बलदेव निषाद, अशरफी खान, लोकेश्वर साहू, रमन चंद्राकर सहित थाना खम्हरिया के समस्त स्टाफ व गौवंश सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ