गौवंश तस्करी - कत्लखाने ले जाने 02 गौवंश की परिवहन को बजरंग दल ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

साजा पुलिस टीम ने गौवंश तस्करी पर सख्त कार्यवाही कर 02 नग गौवंश, प्रयुक्त पीकप वाहन जप्त कर 02 आरोपी अमित रजक, राजेश गोस्वामी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
बेमेतरा 24 जुलाई 2026 - प्रार्थी गणेश वैष्णव उम्र 34 वर्ष निवासी कोदवा थाना साजा जिला बेमेतरा द्वारा एक लिखित आवेदन पेश किया कि दिनांक 22.07.2026 को इसे सूचना मिला कि वाहन क्रमांक CG25 H 8404 में 02 नग गौवंश (भैंसी) को भरकर परिवहन कर ग्राम मनियारी, मोहभट्ठा होते हुए कत्लखाना ले जा रही है तब यह अपने साथियो के साथ मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम मोहभट्ठा चौक के पास जाकर मनियारी रोड की ओर से आ रही पीकअप वाहन क्रमांक CG25 H 8404 को रूकवाकर देखा तो उक्त वाहन में मौजूद 02 नग गौवंश (भैंसी) व वाहन चालक सहित सवार व्यक्ति मिले गौवंश (भैंसी) मवेशियो की स्थिति देखने पर वे पालन पोषण योग्य प्रतीत नहीं हो रही थी, कत्लखाना ले जाने के लिये जा रहे थे, जिससे थाना लेकर आये है। वाहन चालक अमित रजक व राजेश गोस्वामी द्वारा 02 नग गौवंश (भैंसी) को अपने वाहन में भरकर बगैर खाना पानी के निर्दयता पूर्वक कत्लखाना ले जा रहा था। प्रार्थी के लिखित आवेदन अवलोकन पर प्रथम दृष्टया धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004. 11 (1) (घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
     उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया। 
       प्रकरण में विवेचना के दौरान वाहन चालक अमित रजक व राजेश गोस्वामी से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। 
   प्रकरण में आरोपी चालक अमित रजक से घटना में प्रयुक्त बोलोरो पीकअप वाहन क्रमांक CG25 H 8404 कीमती 250000 रूपये एवं आरोपी राजेश गोस्वामी से 02 नग गौवंश (भैंसी) कीमती 50000 रूपये, जुमला कीमती 300000 रूपये को जप्त किया गया। 
   आरोपी 01. अमित रजक पिता संतराम रजक उम्र 22 साल निवासी पेण्डरवानी थाना गण्डई जिला केसीजी, 02. राजेश गोस्वामी पिता हिंगलाज गोस्वामी उम्र 25 साल निवासी देवपुरा थाना गण्डई जिला केसीजी को दिनांक 23.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। 
 इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना साजा से उप निरीक्षक असीम कीर्तनिया, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवारी, पवन राजपूत, शिवराज सिंह, आरक्षक अर्जुन धुर्वे, राजू यादव, गोकुल सोनी सहित थाना साजा के समस्त स्टाफ व गौवंश सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ