आरुग चौरा छत्तीसगढ़ी काव्य कला मंच द्वारा आयोजन
बेमेतरा 10 जून 2026 - आरुग चौरा छत्तीसगढ़ी काव्य कला मंच के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ी भाषा में युवा कलम प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग के युवा साहित्यकार जिनकी उम्र 1 जुलाई 2026 को 30 वर्ष या उससे कम हो, भाग ले सकते है। इस कार्यक्रम में कवियों को अपनी विधा में छत्तीसगढ़ी भाषा मे 3 मिनट का एक वीडियो बनाकर अपने संभाग संयोजक जिनका मोबाइल नम्बर पोस्टर में डला हुआ है पर भेजना है। प्राप्त समस्त वीडियो में से हमारे चयनकर्ताओं द्वारा नियम सम्मत 10 वीडियो का चयन किया जाएगा। जिन्हें उनके द्वारा दिये गए मोबाइल नंबर और सोशल साइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। चयन का आधार मौलिकता, प्रस्तुतिकरण, भाषा शुद्धता, भाव और संदेश, मंचीय प्रभाव और समय की पाबंदी रहेगी। चयनित वीडियो के दसो प्रतिभागियों को 28.06.2026 इतवार को बेमेतरा में आयोजित आरुग चौरा के बछर तिहार कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देनी होगी। निर्णायकगण इन्ही दसो में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के प्रतिभागियों का चयन करेंगे। जिन्हें अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी आरुग चौरा के संस्थापक ईश्वर साहू 'आरुग' ने प्रदान किया।