डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर पथर्रा के 01 आरोपी उज्जैन ऊर्फ लालु यदु से 16 पौवा देशी शराब जप्त

सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में कार्यवाही  
बेमेतरा 10 जून 2026 - पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
  इसी क्रम में 09 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि उज्जैन यदु ऊर्फ लालु अपने घर ग्राम पथर्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना के अधार पर थाना बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
     जिसमें थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी उज्जैन यदु ऊर्फ लालु पिता हिरालाल यदु उम्र 29 वर्ष निवासी पथर्रा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 16 पौवा देशी मसाला शराब (2880ml) कुल जुमला कीमती 1600 रूपये, बिक्री रकम 450 रूपये, कुल जुमला रकम 2050 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, महिला आरक्षक रामबती नेताम सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।