कांग्रेस संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं एकजुटता से ही हैं संभव - पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक पदाधिकारीयो की हैं जिम्मेदारी - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न 
बेमेतरा 15 मई 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक राजीव भवन बेमेतरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 
    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की गरिमामयी उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित बेमेतरा जिले के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र प्रदान किए गए। 
    बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने, संगठन के प्रति निरंतर सक्रिय रहने तथा अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है। 
     पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अपने उद्बोधन में पद की गरिमा एवं मर्यादा बनाए रखते हुए संगठन के प्रति निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं एकजुटता से ही संभव है। 
   पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने अपने उद्बोधन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आम जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु निरंतर कार्य करने की बात कही। 
   युवा कांग्रेस बेमेतरा अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने अपने उद्बोधन में युवाओं से संगठन को मजबूत करने एवं कांग्रेस की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया। 
  इस अवसर पर अतिथि के रूप में रुद्र, वकिता साहू, मंगत साहू, सनतधर दीवान सहित जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
     बैठक में उपस्थित सभी साथियों एवं नव नियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।