लेफ्टिनेंट कर्नल चरणदीप सिंह मैनी ने डीआईजी रामकृष्ण साहू से मुलाकात कर की आपदा प्रबंधन पर महत्वपूर्ण चर्चा

आपदा प्रबंधन, त्वरित राहत एवं पुनर्वास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा 

बाढ़, आगजनी, भूकंप, सड़क दुर्घटना एवं गैस रिसाव जैसी आपदाओं में रेस्क्यू प्रक्रिया की दी जानकारी 
बेमेतरा 19 मई 2026 - लेफ्टिनेंट कर्नल चरण दीप सिंह मैनी एनडीआरएफ टीम जबलपुर ने 18 मई 2026 को पुलिस कार्यालय बेमेतरा पहुंचकर पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) से सौजन्य मुलाकात की। 
    इस दौरान आपदा प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक अथवा मानव निर्मित आपदाओं से होने वाले जान-माल एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करना है। इसके अंतर्गत जोखिम की रोकथाम, प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाना तथा पुनर्वास एवं विकास सुनिश्चित करना शामिल है। 
  बैठक के दौरान एनडीआरएफ टीम द्वारा बाढ़, आगजनी, भूकंप, सड़क दुर्घटना, औद्योगिक दुर्घटना, भवन ध्वस्तीकरण एवं गैस रिसाव जैसी आपदा परिस्थितियों में किए जाने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन, राहत कार्य, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिले की नदियों एवं संभावित आपदा परिस्थितियों के संबंध में भी चर्चा की गई। 
      इस अवसर पर एनडीआरएफ टीम जबलपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।