थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में कार्यवाही
बेमेतरा 06 मई 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 05 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिकरी शराब दुकान से थोडी-थोडी मात्रा में शराब खरीदकर अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 25 E 4269 के पास रखे नीला रंग के बैग के अंदर भर रहा हैं कि सूचना के अधार पर थाना बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर पिकरी शराब दुकान से आगे, पूल के पास ग्राम मुडपार में अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी मनोज तुरकाने पिता दयालु तुरकाने उम्र 39 वर्ष निवासी नवागांव करंजिया थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 33 पौवा अंग्रेजी एवं देशी मशाला शराब (5,940ml) किमती 3580 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 E 4269 कीमती करीबन 50000 रूपये, कुल जुमला 53580 रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, आरक्षक कुसुम कोशले, पुरुषोत्तम कुंभकार, सौरभ सिंह, शिव सेन, चुरावन पाल सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।