10.539 किग्रा गांजा, बाईक, 02 मोबाईल के साथ 02 आरोपी नितेश व भोला गिरफ्तार

डीआईजी के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की गांजा पर कार्यवाही 
बेमेतरा 18 मई 2026 - पुलिस उप महा निरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 17 मई 2026 को यातायात बेमेतरा प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं यातायात व थाना बेमेतरा पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कीमती लगभग 01 लाख 52 हजार रूपये से भी अधिक की 10 किलो 539 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त पुराना इस्तेमाली मोटर सायकल कीमती करीबन 40000 रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती 16000 रूपये, कुल जुमला लगभग 208000 रूपये को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
  इसी क्रम में 17 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि दो व्यक्ति जो बिना नंबर के मोटर सायकल में सिमगा से बेमेतरा की ओर जा रहे है जो अपने पास रखे बैग में गांजा रखे हुए है की सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर घेराबंदी कर बेरला तिराहा कोबिया के पास, वेल्डिंग शाप के सामने, बेमेतरा सिमगा मार्ग में 02 आरोपियों को मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया। 
   आरोपी 01. नितेश पटेल पिता रमेश पटेल उम्र 24 वर्ष, 02. भोला ठाकुर ऊर्फ छोटे भाई ठाकुर पिता बालकिशन ठाकुर उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी भडपुरा, थाना भेडाघाट जिला जबलपुर (म.प्र.) के कब्जे से 05 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा 10 किलो 539 ग्राम कीमती करीबन 152000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त पुराना इस्तेमाली मोटर सायकल कीमती करीबन 40000 रूपये, 02 नग मोबाईल कीमती 16000 रूपये, कुल जुमला लगभग 208000 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
     इस संपूर्ण कार्रवाई में यातायात बेमेतरा प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि उदलराम टांडेकर, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, शिव सेन, महेश जांगडे, आशीष तिवारी एवं थाना बेमेतरा एवं यातायात स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

समाज पर सकारात्मक प्रभाव 
आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। 

बेमेतरा पुलिस का संदेश : अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।