थाना खम्हरिया पुलिस टीम की कार्यवाही
बेमेतरा 23 अप्रैल 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा व थाना खम्हरिया पुलिस टीम ने रेत से भरी ट्रक चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गए वाहन ट्रक 16 चक्का कीमती लगभग 950000 रूपये (09 लाख 50 हजार रूपये) एवं चोरी गए रेत को बरामद कर जप्त किया गया।
प्रार्थी विनोद कुमार पात्रे उम्र 46 साल निवासी ग्राम मानपुर थाना नवागढ़ हाल थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 09 अप्रैल 2026 को नायब तहसीलदार खम्हरिया के द्वारा वाहन 16 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन.वी.8342 में जिसके डाला में रेत भरकर बिना रायल्टी परमिट के ले जाने से पकड़कर जप्ती कार्यवाही कर उक्त वाहन को थाना खम्हरिया के गेट तहसील कार्यालय खम्हरिया के सामने रोड में सुरक्षार्थ रखा जाकर वाहन ट्रक की चाबी थाना में दिए थे 21 अप्रैल 2026 को उक्त वाहन तहसील कार्यालय खम्हरिया के सामने रोड में खुले स्थान में खड़ी थी कि आज 22 अप्रैल 2026 को सुबह 05 बजे देखने पर वाहन ट्रक वहा पर नही था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा 21 अप्रैल 2026 के रात्रि 23 बजे से 21 अप्रैल 2026 के सुबह 05 बजे के मध्य दरमियानी रात्रि को वाहन 16 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 04 एन.वी. 8342 पीछे रेत भरी हुई पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 950000 रुपये को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना खम्हरिया में धारा 303(2), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान संदेही हेमंत मरकाम को कवर्धा में उक्त चोरी गए वाहन के साथ देखने कि सूचना पर पुलिस टीम ने कवर्धा के एक पेट्रोल पंप के पास संदेही हेमंत मरकाम को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पता चला कि 21 अप्रैल 2026 के रात्रि 11 बजे तहसील कार्यालय के सामने खडी ट्रक क्रमांक CG 04 एन.वी. 8342 को डाला के पीछे रेत भरी हुई पुरानी इस्तेमाली को मालिक हंसुराम साहू, बैताल साहू के कहने पर वाहन के जप्ती होना जानते हुए भी चोरी कर सहसपुर लोहारा ले जाना वहां रेत को डंप कर खाली करना। 22 अप्रैल को धान भरने के लिए बाईपास रोड स्थित पेट्रोल पंप छिपाकर रखना अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपी के निशानदेही पर प्रकरण में चोरी गए वाहन ट्रक 16 चक्का क्रमांक CG 04 एन.वी. 8342 कीमती लगभग 950000 रूपये एवं चोरी गए रेत को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपीयों 01. हेमंत मरकाम पिता बोधन मरकाम उम्र 23 वर्ष निवासी चिलमखोदरा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, 02. हंसुराम साहू पिता शंकर साहू उम्र 36 वर्ष निवासी छोटूपारा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, 03. बैतल राम साहू पिता बारेलाल साहू उम्र 41 वर्ष निवासी पेन्ड्रीतराई थाना सिघंनपुरी जंगल जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लहरे, विनोद पात्रे, आरक्षक हीराचंद गेन्ड्रे, दिनेश निषाद, अशरफी खान, धर्मेन्द्र साहू सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।