थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में जुआ एक्ट में कार्यवाही
बेमेतरा 20 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम जेवरी आम बगीचा में रेड कार्यवाही कर 02 जुआड़ी से नगदी रकम 2420 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को 19 अप्रैल 2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम जेवरी आम बगीचा आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 02 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 02 जुआडियों 01. सौगंध डेहरे उम्र 32 वर्ष निवासी फरी थाना व जिला बेमेतरा, 02. परमेश्वर पाटिल उम्र 30 वर्ष निवासी फरी थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 2420 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर राजपूत, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, सौरभ सिंह, मनीष मिश्रा सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।