सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

लोक कला एवं रंग महोत्सव धार्मिक आस्था का केंद्र है, जिसे मनाकर हम बनाए रखते हैं गांव में भाईचारा व एकता - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

लोक कला एवं रंग महोत्सव बोरिया, सिलघट, लावातरा में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 फरवरी 2026 - बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरिया, सिलघट (भी) एवं लावातरा (ढा) मे जय मां शारदा सेवा व झांकी मंडली एवं विभिन्न समितियो द्वारा आयोजित लोक कला महोत्सव एवं रंग महोत्सव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि जैसा कि लोक कला महोत्सव एवं रंग महोत्सव हमारे धार्मिक संस्था का एक प्रमुख केंद्र है तथा गांव में एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिससे हमें सीख मिलती है कि अपने गांव में भाईचारा एकता बनाए रखने के लिए लोक महोत्सव एवं रंग महोत्सव पर्व का त्योहार मुख्य रूप से मनाया जाता है। लोक कला तथा जस गायन के रूप में हम अपनी संस्कृति को समृद्ध करते हैं तथा रंग महोत्सव सतनाम समाज इससे न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है बल्कि गांव में रौनकता भी आती है। 
पूर्व विधायक श्री छाबड़ा ने आगे कहा शक्ति की आराधना पूरे संसार में की जाती है और इसी शक्ति के आराधना आज हमारे ग्राम में हो रही है, जो अत्यंत ही हर्ष का विषय है तथा आयोजन समिति को मैं इसके लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। इस अवसर पर रवि परगनिहा, सुमित राजपूत, शुभम वर्मा, सीमा टिकरिहा, हिरेंद्र बघेल, ओनी महिलांग, मनीष बंजारे, रामसिंग गायकवाड, खेमलाल वर्मा, प्रवीणचंद सुराना, जोईधा राम वर्मा, संदीप टिकरिहा, लोकनाथ यादव, परमेश्वर निषाद, नकुल निषाद, कुंजलाल निषाद, कुंभकरण विश्वकर्मा, तोरण सेन, रामकिशुन वर्मा, जगदीश रावत, दयाराम वर्मा, बिरऊ निषाद, लाला वर्मा, लखन निषाद सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

पीएम आवास और रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को पक्के आवास मिलने के साथ रोजगार के अवसर हो रहे हैं सृजित - जिला पंचायत बेमेतरा सीईओ श्रीमती प्रेमलता पद्माकर

गोपालपुर (साजा) में जिला सीईओ की अध्यक्षता में मानव श्रृंखला के साथ रोजगार एवं आवास दिवस का भव्य आयोजन  प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थिय...