शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

बेमेतरा में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 24 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 फरवरी 2026 - जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय परिसर बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 64 में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 
  उक्त प्लेसमेंट कैम्प में निजी संस्था PUSKAL AGREETECH LTD टेलीबांधा रायपुर द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। संस्था द्वारा सेल्स ऑफिसर के 35 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए बीएससी एग्रीकल्चर की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। इन पदों के लिए वेतनमान 14000 रुपये से 25000 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है तथा आयु सीमा 20 से 36 वर्ष रखी गई है। इसके अतिरिक्त सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिनका वेतनमान 12000 रुपये से 24000 रुपये प्रति माह रहेगा। 
      जिला रोजगार कार्यालय केवल नियोजक (निजी संस्था) एवं आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। नियुक्ति की समस्त प्रक्रिया, कार्य की प्रकृति, वेतन तथा अन्य शर्तें संबंधित निजी संस्था द्वारा निर्धारित की जाएंगी। विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक अथवा उनके प्रतिनिधि से प्राप्त की जा सकती है। 
   अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ दिनांक 24 फरवरी 2026 को निर्धारित समय पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 64 में उपस्थित हो सकते हैं।  

डीआईजी के निर्देश पर एसडीओपी बेरला विनय कुमार ने किया थाना परपोड़ी का अर्धवार्षिक निरीक्षण

जप्ती माल, मालखाना, डियुटी, मुर्त, जरायम, शिकायत, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फ्रिंगर प्रिंट रजिस्टर, अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक  अवैध ...