सीएचएमओ के मार्गदर्शन व बीएमओ बेरला डॉ जीके कुंजाम के नेतृत्व में बेरला में टीबी का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में टीबी मुक्त पंचायत के प्रशिक्षण शिविर में दी गई जानकारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में टीबी मुक्त पंचायत के संबंध में 17 जनवरी को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर बीएमओ बेरला डॉ जीके कुंजाम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें सेक्टर बेरला के समस्त मितानिन व एमटी को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य आमजन को शासन की योजनाओं व सहायताओं से लाभाविन्त करना है। आयोजित प्रशिक्षण शिविर में टीबी के लक्षण, कारण के बारे में बताया गया। साथ ही टीबी के मरीजों को सलाह, परहेज व उपचार की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही शासन द्वारा प्रदान किए जाने वाली सेवाओं, लाभों व इलाजों, दवा, परामर्श, सहायता और संसाधनों की जानकारी भी प्रदान की गई। साथ ही सभी से अपील किया गया कि टीबी ग्रस्त लोगों को शासन की योजनाओं व सहायताओं की जानकारी देते हुए लाभ दिलाए जाने पर जोर दिया गया।