जेवरी एवं तेलईकूड़ा में आयोजित कबीर सत्संग में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 जनवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जेवरी एवं तेलईकूड़ा में आयोजित कबीर सत्संग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में कबीर समाज के गुरु गोसाई दिलीप साहेब के द्वारा धर्म जन को कबीर से संबंधित उनके अमृतवाणियों का सार बताया गया। कार्यक्रम में भाग लेते हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि संत कबीर दास के दिए हुए अनमोल वचन आज मानव समाज का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। कबीर साहेब के बताएं आदर्शों पर चलकर ही हम अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे। कबीर साहेब ने आम जनमानस के लिए जो रास्ते दिखाए हैं वह आज के समय में सर्वाधिक प्रासंगिक हैं और मैं कबीर साहेब के चरणों में शत-शत नमन करता हूं। इस कार्यक्रम में मिथिलेश वर्मा, मोहित वर्मा, प्रकाश साहू, खेमलाल साहू, घाशी वर्मा, कुमार वर्मा, हेमंत दास सहित मंचस्थ मण्डली व ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।