ग्रामीण अंचलों में खेल सुविधा के अभाव में भी कबड्डी के अच्छे खिलाड़ी निकलना हैं खुशी और हर्ष का विषय - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

निनवा के दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 31 दिसम्बर 2025 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा विधानसभा के ग्राम निनवा में आयोजित दो दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने खेल का उद्घाटन करते हुए कहा कि कबड्डी हमारे देश की पारंपरिक खेल है और इस खेल के माध्यम से हम सभी न केवल रोमांच का अनुभव करते हैं, बल्कि यह खेल हमें आपस में आपसी भाईचारे और समरसता का भी अनुभव करता है। ग्रामीण अंचलों में खेल सुविधा के अभाव के बावजूद बहुत ही अच्छे कबड्डी के खिलाड़ी निकल रहे हैं, जो बहुत ही खुशी और हर्ष का विषय है। खेल के माध्यम से न केवल हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को भी आगे बढ़ा रहे हैं। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि ग्राम निनवा में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें पूरे अंचल से कबड्डी की टीम में भाग लेने के लिए आई हुई है मैं आयोजको को इस आयोजन के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर शशि प्रभा गायकवाड, मिथिलेश वर्मा, शिव कुमार वर्मा, अश्वनी कुमार पाठरे, अनिल दुबे, संजय वर्मा, रवि वर्मा (पप्पू), डोमन निषाद, रामेश्वर वर्मा, कुमारु वर्मा, रमेश वर्मा, सोहन निषाद, महादेव निषाद, करण यादव, पारसनाथ, ललित विश्वकर्मा साहिल वर्मा, पंकज वर्मा, गंगादिन वर्मा, मनोज वर्मा, कामता वर्मा, गोपी वर्मा, सुखदेव वर्मा सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।