जिला कांग्रेस कमेटी 18 को पिपरभट्ठा में करेगी मनरेगा बचाओ रैली

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 जनवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा कानून में बदलाव करके उसका नाम परिवर्तन करने तथा मनरेगा कानून की मूल आत्मा को समाप्त करने के विरुद्ध प्रदर्शन के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपरभट्ठा से ग्राम भोइनाभाटा तक 18 जनवरी 2026 को समय 12 बजे से पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण सहित आम जनता से इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है। इस पदयात्रा का उद्देश्य आम जनमानस में मनरेगा कानून को खत्म किए जाने को लेकर भाजपा के विरूद्ध जागरूक करना है, जिससे लोग जान सके की भाजपा की सरकार किस तरह गरीब विरोधी कार्य कर रही है और अपने आंतरिक एजेडे को धीरे-धीरे करके भारत की जनता पर थोप रही है।