लोकेश भारती को अनुकंपा पर आरक्षक पद में नियुक्ति, एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सौंपा नियुक्ति पत्र

लोकेश भारती को अनुकंपा पर आरक्षक पद में नियुक्ति, एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सौंपा नियुक्ति पत्र 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 दिसम्बर 2025 - पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला जब स्व. सहायक उप निरीक्षक बिसहत भारती का पुत्र लोकेश भारती को अनुकंपा आधार पर आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति आदेश सौंपा। 
    लोकेश भारती के पिता स्व. बिसहत भारती, इस इकाई में सहायक उप निरीक्षक पद पर पदस्थ थे, जिनका 28 नवंबर 2024 को आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना के उपरांत, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे। 
          नियमानुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सहानुभूतिपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप आज लोकेश भारती को आरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। 
        नियुक्ति के पश्चात लोकेश भारती ने वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग और संवेदनशील व्यवहार के लिए आभार प्रकट किया। 
     इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं प्रभारी स्टेनो सउनि (अ) संतोष सोनवानी, स्थापना/एसआरसी लिपिक महेन्द्र भुआर्य, महिला आरक्षक (अ) प्रियंका सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।