एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर गांजा बिक्री में लिप्त 06 माह से फरार आरोपी जनक बारले को देवरबीजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर गांजा बिक्री में लिप्त 06 माह से फरार आरोपी जनक बारले को देवरबीजा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

चौकी देवरबीजा पुलिस ने तेन्दुआ नयापारा के गांजा प्रकरण में लिप्त फरार विक्रेता पर की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 दिसम्बर 2025 - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में अपराध एवं मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी देवरबीजा ने मादक पदार्थों की बिक्री में लिप्त अपराधियों पर कार्रवाई तेज करते हुए 06 माह से फरार आरोपी जनक बारले पिता बुद्धु बारले उम्र 44 वर्ष निवासी बोरिया थाना बेरला जिला बेमेतरा को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
          ज्ञात हो कि 08 जून 2025 को ANTF बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम तेन्दुआ नयापारा का राजेश पटेल अपने घर में अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा रखा हैं की सूचना पर उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी देवरबीजा एवं ANTF बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम तेन्दुआ नवापारा आरोपी का घर पहुच कर रेड कार्यवाही कर पकडा गया था। 
      आरोपी राजेश पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी तेन्दुआ नयापारा पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 04 किलो 282 ग्राम कुल कीमती 42500 रूपये को जप्त किया गया था। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई थी। प्रकरण में उक्त आरोपी से पुछताछ करने पर पता चला कि उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा को बोरिया निवासी जनक बारले के पास लेना। 
      प्रकरण के फरार आरोपी जनक बारले उम्र 44 वर्ष की पता साजी उनके घर पर लगातार एवं रायपुर बेरला, कुम्हारी, बोरसी एवं आसपास क्षेत्रों में जाकर पता किया पता नहीं मिलने पर फरारी पंचनामा तैयार कर फरार आरोपी जनक बारले के विरूद्ध धारा 335 BNSS के अंतर्गत एवं आरोपी राजेश पटेल के विरूद्ध चालान पेश न्यायालय पेश किया गया था।  
        प्रकरण में मुखबिर की सुचना पर आरोपी जनक बारले उम्र 44 वर्ष निवासी बोरसी को पकडा गया, जिससे से पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपी जनक बारले ने करीब 7 से 8 माह पूर्व बेरला के बस स्टैण्ड के पास राजेश पटेल नामक व्यक्ति से जान पहचान होना और एक दुसरे का मोबाईल नंबर लेना और कुछ दिनो बाद 03 से 04 किलो गांजा लाकर राजेश पटेल को देना, जिसका नगदी पैसा देना, जिसे खर्च होना बताते हुए अपना अपराध स्वीकर करने पर आरोपी जनक बारले पिता बुद्धु बारले उम्र 44 वर्ष निवासी बोरिया थाना बेरला जिला बेमेतरा को दिनांक 05.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
              इस संपूर्ण कार्रवाई में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक नंदलाल चतुर्वेदी, आरक्षक गजानंद पटेल, छोटु राम टेम्बुकर, सबीत गोयल, रामगोपाल निषाद एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

समाज पर सकारात्मक प्रभाव - आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।  

"बेमेतरा पुलिस का संदेश : अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी”