बेमेतरा जिलावासियों से अपील है कि शीत लहर पाला के संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें - सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर

बेमेतरा जिलावासियों से अपील है कि शीत लहर पाला के संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें - सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर  

सीएचएमओ बेमेतरा ने सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए पालन करने की अपील की 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 नवम्बर 2025 - वर्तमान में चल रहे मौसम को लेकर और आने वाले शीत लहर पाला को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर द्वारा बेमेतरा जिला निवासी आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकारण एवं भारत मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि माह दिसम्बर से जनवरी के बीच ठंड की व्यापकता और तीक्ष्णता शीतलहर का रूप ले लेती है। इस वर्ष भी दिसम्बर माह से ठंड प्रारंभ हो जाएगी, जिससे नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में निःसहाय, आवासहीन, गरीब, बृद्ध एवं स्कूल जाने वाले विद्यार्थी इत्यादि के ठंड से प्रभावित होने की संभावाना बढ़ जाती है। जिस संबंध में बचाव हेतु 'क्या करे या क्या ना करे' का दिशा-निर्देश स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा जारी किया गया है, जो इस प्रकार हैं - 
1 मौसम संबंधित समाचार व आपातकाल के संबंध में जारी समाचारो को ध्यान से सुने व पढ़े। 
2 अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर जाये। 
3 वृद्ध बुजुर्ग एवं बच्चों का ध्यान रखे तथा उन्हें अकेला ना छोड़े। 
4 यह भी सुनिश्चित करे, कि पावर सप्लाई आपातकाल में भी रहे। 
5 ऐसे आवास का उपयोग करे जहाँ तापमान सही रहता हो, आवश्यकतानुसार गर्म पानी पीते रहे। 
6 बिजली का प्रवाह अवरुद्ध होने की स्थिति में फ्रीज में खाने के सामान को 48 घंटे से ज्यादा न रखे। 
7 शीतलहर से बचाव हेतू टोपी एवं मफलर का उपयोग किया जा सकता है तथा सिर व कान ढककर रखें। 
8 यदि कैरोसिन, कोल या हिटर का उपयोग करते है तो गैस व धुए निकलने के लिए रोशनदान की व्यवस्था रखे। 
9 स्वास्थ्यवर्धक भोजन, गर्म व ताजा भोजन का ही सेवन करे। 
10 यदि सर्दी से संबंधित कोई प्रभाव शरीर पर दिखाई दे, जैसे नाक, कान, पैर-हाथ की उंगलिया आदि लाल होतो तत्काल अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करे। 
11 असामान्य तापमान की स्थिति, आत्यधिक कांपना, सुस्ती, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी हो तो तत्काल अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करे।