एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के बस चालको और परिचालकों के साथ की बैठक

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो ने एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के बस चालको और परिचालकों के साथ की बैठक 
 
स्कुल बस चालको एवं परिचालको को यातायात नियमों के पालन करने दिया गया समझाईश 

संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने किया गया निर्देशित  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात बेमेतरा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं उनकी टीम के द्वारा 24 नवंबर 2025 को एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के स्कूल बस चालकों एवं परिचालकों के साथ एक बैठक की गई। 
    जिसमें बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस बैठक में गति सीमा बनाए रखने, नशा न करने, चलती बस से बच्चों को न उतारने-चढ़ाने और मेडिकल किट व अग्निशमन यंत्र जैसे सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच करने जैसे महत्वपूर्ण निर्देशों पर जोर दिया गया। चालकों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बताया गया और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि वे चलती बस में बच्चों को न तो उतारें और न ही चढ़ाएँ। चालकों को निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने और ओवर स्पीडिंग से बचने की सख्त हिदायत दी गई। 
        यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि बसों में मौजूद मेडिकल किट और अग्निशमन यंत्र हमेशा सही स्थिति में हों और उनकी नियमित जांच की जाए। चालकों को किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाने का निर्देश दिया गया। बच्चों को बस से हाथ या सिर बाहर न निकालने देने और यातायात संकेतों व नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया। 
        साथ ही सिग्नल चौक में लगे सिग्नल का पालन करने, सिग्नल जंप नहीं करने, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, संयमित गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग नहीं करने, यातायात सड़क संकेत तथा किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक है तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है, इस संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध लगे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं पुलिस का यथा संभव सहयोग करने एवं अन्य महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 
       इस दौरान एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के प्रिंसिपल गिरीश कुमार, प्रधान आरक्षक खोमलाल साहू, आरक्षक राजेश राजपूत व अन्य स्टाफ एवं स्कुल बस मनेजर अनिल शर्मा, एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के बस चालक और परिचालक गण उपस्थित रहे।